Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 8, 2026

बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।




बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उपस्थित सभी भाजपा विधायकों से सहमति ली गई, जिसके बाद उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई।

बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link