Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 31, 2026

निर्देश : सरकारी नौकरी से पहले डोप परीक्षण अनिवार्य हुआ

 निर्देश : सरकारी नौकरी से पहले डोप परीक्षण अनिवार्य हुआ

सरकारी नौकरी से पहले डोप परीक्षण अनिवार्य हुआ

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश दिया है कि सरकारी नौकरी में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के डोप परीक्षण को अनिवार्य बनाया जाए। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।



सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल पाए गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी मांगा।


हिमाचल सरकार ने तस्करी में लिप्त कर्मियों पर कार्रवाई का ब्यौरा मांगा


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ जन-आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि 11 मई को सरकार ने उन 123 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जो मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इनमें से 31 कर्मचारियों को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

निर्देश : सरकारी नौकरी से पहले डोप परीक्षण अनिवार्य हुआ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link