Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 30, 2026

Gold Silver Price Today May 29: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है भाव

 Gold Silver Price Today May 29: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर दोनों धातुएं शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं। सोने की कीमत में 700 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दिख रही है।



एमसीएक्स में 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,60,454 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 706 रुपये की गिरावट के साथ 160197 रुपये तक फिसला। सुबह 9.40 बजे यह 442 रुपये यानी 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 1,60,461 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी का रेट

इसी तरह 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 269537.00 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,68,368 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,519 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,018 रुपये तक फिसली। सुबह 9.40 बजे चांदी 1168 रुपये यानी 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 2,68,369 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।


इस बीच सर्राफा मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,050 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,040 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 10 रुपये नीचे 1,17,030 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।

Gold Silver Price Today May 29: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है भाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link