Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 6, 2026

MP में भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना कर रहे शिक्षकों के लिए बीमा की मांग, कर्मचारी संगठन ने CM से की अपील

मई माह की भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों का बीमा किया जाए। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी बयान में बताया कि शिक्षक जनगणना कार्य में लगे हुए हैं, जिसमें उन्हें घर-घर जाकर मकान गणना, नजरी नक्शा बनाने के बाद फिर परिवार गणना करना है।



गंभीर बीमारियों से ग्रस्त उन्होंने बताया कि इस कार्य में वे शिक्षक भी शामिल हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, इसलिए सभी लोक सेवकों का बीमा किया जाना चाहिए।

कोई दुर्घटना घट सकती है संगठन का कहना है कि भीषण गर्मी में कभी भी किसी भी लोक सेवक के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। ऐसे में शासन-प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का बीमा किया जाना आवश्यक है, ताकि यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई हादसा होता है तो उनके आश्रितों को एकमुश्त राशि जीविकोपार्जन के लिए मिल सके।

MP में भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना कर रहे शिक्षकों के लिए बीमा की मांग, कर्मचारी संगठन ने CM से की अपील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link