Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 6, 2026

जनगणना ड्यूटी के दौरान स्कूल में पढ़ाई बाधित न हो इसका ख्याल रखेंगे शिक्षक

 जनगणना ड्यूटी के दौरान स्कूल में पढ़ाई बाधित न हो इसका ख्याल रखेंगे शिक्षक


जिले के जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी के साथ विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य को भी प्राथमिकता देंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को 31 मई तक चलने वाले जनगणना कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। शिक्षक जनगणना कार्य के साथ विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। वहीं, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा


उपलब्ध कराना भी राज्य की जिम्मेदारी है। डीईओ ने स्कूल के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे जनगणना कार्य और शैक्षणिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखें। स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। कई विद्यालय सुबह की पाली में संचालित हो रहे हैं, जिससे दोनों कार्यों को समानांतर रूप से चलाना संभव बताया गया है। डीईओ ने निर्देश दिया है कि यदि किसी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही या समन्वय की कमी पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षक या कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना ड्यूटी के दौरान स्कूल में पढ़ाई बाधित न हो इसका ख्याल रखेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link