Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 6, 2026

जीपीएफ खाते में राशि जमा न होने पर शिक्षकों में नाराजगी, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

 जीपीएफ खाते में राशि जमा न होने पर शिक्षकों में नाराजगी, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप


लखनऊ। शिक्षकों के जीपीएफ (GPF) खाते में धनराशि जमा न किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने नाराजगी जताई है। संघ ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल और प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राज्य निधि से सहायता प्राप्त गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में 28 मार्च 2005 के पूर्व शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस खाते में जमा धनराशि को उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाना था।


इसके लिए 28 फरवरी तक संबंधित धनराशि ब्याज सहित शिक्षकों के जीपीएफ खाते में जमा करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते कैबिनेट ने इसकी तिथि भी बढ़ाई थी।


संघ का कहना है कि इसके बावजूद अभी तक यह धनराशि शिक्षकों के जीपीएफ खातों में जमा नहीं की गई है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। इस मामले को लेकर शिक्षक नेताओं ने प्रदेश सरकार और अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का ध्यान आकर्षित करते हुए निर्णय को जल्द अमल में लाने की मांग की है।

जीपीएफ खाते में राशि जमा न होने पर शिक्षकों में नाराजगी, अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link