Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 6, 2026

वाेकेशनल, समग्र शिक्षा से जुड़े शिक्षकों का वेतन बढ़ा

 वाेकेशनल, समग्र शिक्षा से जुड़े शिक्षकों का वेतन बढ़ा

नई दिल्ली,। दिल्ली में वोकेशनल शिक्षकों और समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन में में बढ़ोतरी कर दी गई है।

दिल्ली में करीब 1,131 वोकेशनल शिक्षक कई प्रकार के कौशल विकास का प्रशिक्षण देते हैं। इन्हें पहले 20 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। दिल्ली सरकार ने अब इनका वेतन बढ़ाकर 38,100 रुपये कर दिया है। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में संचालित कुल 784 केंद्रों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। इन केंद्रों में तैनात सभी शिक्षकों का वेतन 21 हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 35,420 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन शिक्षकों के समर्पण और मेहनत का सम्मान है जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

वाेकेशनल, समग्र शिक्षा से जुड़े शिक्षकों का वेतन बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link