Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 2, 2026

शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाए 20 लाख की धोखाधड़ी आरोप:कांट पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया, कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाए 20 लाख की धोखाधड़ी आरोप:कांट पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया, कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने गैर समुदाय केअपने साथी शिक्षक पर 20 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है और उसे बचाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में शिक्षिका ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिक्षिका ने बताया कि उसने एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पिछले चार वर्षों में साथी शिक्षक ने मनगढ़ंत कहानियां बनाकर और भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर उससे 20 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली।


जब शिक्षिका को सच्चाई का पता चला, तो उसने शिक्षक के घर जाकर अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी शिक्षक और उसके भाई ने उसे मारा-पीटा, सड़क पर धकेल दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। शिक्षिका के पास इसके प्रमाण होने का दावा है।


मुकदमा दर्ज होने के बाद कांट पुलिस ने शिक्षिका के बयान दर्ज किए और अदालत में भी बयान दर्ज कराए। पुलिस ने शिक्षिका से संबंधित दस्तावेज भी लिए। शिक्षिका का आरोप है कि पुलिस ने उस पर मामले को निपटाने का दबाव बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुई।


पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से आहत होकर शिक्षिका ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है। उसने कांट पुलिस पर आरोपी को कार्यवाही से बचाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। शिक्षिका ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसके भाई को बचाया, तो वह अदालत में शिकायत दर्ज कराएगी। और पूरे मामले से अवगत कराएगी।


इस संबंध में कांट इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षिका का मुकदमा दर्ज है और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक द्वारा शिक्षक को रुपए देने और पीटने की बात सामने आई है।

शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाए 20 लाख की धोखाधड़ी आरोप:कांट पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया, कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link