Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 23, 2026

बेसिक शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों से 23 जून को अपर मुख्य सचिव करेंगे संवाद

 बेसिक शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों से 23 जून को अपर मुख्य सचिव करेंगे संवाद

पीलीभीत। जनपद के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद 25 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव 23 जून को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। नए शैक्षिक सत्र की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेमरंजन सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। निपुण भारत मिशन के तहत जिले में बाल बाटिका से कक्षा दो के छात्र-छात्राओं में भाषा एवं गणित विषय की बुनियादी दक्षता को हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर में वृद्धि करने के साथ कक्षानुरूप स्तर लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद जनपद के परिषदीय स्कूल 25 जुलाई से खुल जाएंगे। यूट्यूब सेशन में जनपद के सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, एआरपी, एसआरजी और डायट के मेंटर्स प्रतिभाग करेंगे। इस बारे में डीएम और सीडीओ को आदेश भेज दिए गए हैं।


बेसिक शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों से 23 जून को अपर मुख्य सचिव करेंगे संवाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link