Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 23, 2026

UPTET NEWS: 955 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जिला सूचना जारी

 UPTET NEWS: 955 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जिला सूचना जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दो से चार जुलाई तक होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के जनपद की सूचना सोमवार को जारी कर दी। परीक्षा के लिए पंजीकृत 19,94,661 अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। दो जुलाई को 9:30 से 12 बजे और 2:30 से पांच बजे की दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को 9:30 से 12 बजे की पहली पाली में उच्च प्राथमिक, जबकि 2:30 से पांच बजे की दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। चार जुलाई को 9:30 से 12 बजे की पहली पाली में सिर्फ प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।



चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर जारी कर दी गई है।संबंधी अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए परीक्षा जनपद की सूचना देख सकते हैं। यह सूचना परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र इसी वेबसाइट पर 30 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलेगी।


UPTET NEWS: 955 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जिला सूचना जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link