Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 23, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा कार एम्बुलेंस टक्कर से महिला टीचर और 8 माह के बेटे की मौत, पति-बेटी घायल

 #कौशाम्बी दर्दनाक सड़क हादसा कार एम्बुलेंस टक्कर से महिला टीचर और 8 माह के बेटे की मौत, पति-बेटी घायल



भीषण सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर और उनके 8 महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ।


जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के जैसवां कुंडा बिहरिया गांव निवासी सायना फारूखी (38) अपने परिवार के साथ कार से प्रतापगढ़ लौट रही थीं। वह चित्रकूट के राजापुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं और स्कूल का काम पूरा करने के बाद परिवार के साथ घर लौट रही थीं।


कार में उनके साथ पति फैजल (40), बेटी मनाल और 8 माह का बेटा अब्बास सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से रॉन्ग साइड आ रही एम्बुलेंस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सायना फारूखी और उनके 8 माह के बेटे अब्बास की मौत हो गई। वहीं एयरबैग खुलने से पति फैजल और बेटी मनाल की जान बच गई, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। एम्बुलेंस और कार दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


#kaushambinews #वायरलपोस्ट #प्रयागराज #कौशांबी #UttarPradesh #allahabad #prayagraj #Kaushambi #viralpost #प्रतापगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा कार एम्बुलेंस टक्कर से महिला टीचर और 8 माह के बेटे की मौत, पति-बेटी घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link