Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 23, 2026

UPTET -2026 परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश

 UPTET -2026 परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश

👉 जिन अभ्यर्थियों ने सिर्फ जूनियर (6 to 8) का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा 2 जुलाई को संपन्न होगी। ✅


👉 और जिन अभ्यर्थियों ने प्राइमरी+ जूनियर ( 1 to 5)+( 6 to 8) दोनों का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा 3 जुलाई को संपन्न होगी। ✅




👉 नोट - जिन अभ्यर्थियों ने सिर्फ प्राइमरी (1 to 5) का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा 4 जुलाई को संपन्न होगी। ✅




📌 परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।


▪️प्रथम पाली: प्रवेश 8:45 AM तक


▪️द्वितीय पाली: प्रवेश 1:45 PM तक




👉 इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।




◾परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता (Eligibility) स्वयं सुनिश्चित करें। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।




◾परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ अवश्य लाएं:


* प्रवेश पत्र (Admit Card)


* मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, PAN Card, Driving Licence आदि)


* 3 पासपोर्ट साइज फोटो


* पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी




◾वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं है।




◾एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तर भरने पर उत्तर गलत माना जाएगा।




◾परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, ATM कार्ड या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।




◾अभ्यर्थी अपने साथ साधारण क्लिपबोर्ड/हार्डबोर्ड और काले रंग का बॉल पेन ला सकते हैं।




◾परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की सामग्री का आदान-प्रदान पूर्णतः प्रतिबंधित है।




◾नकल संबंधी कोई सामग्री मिलने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है तथा भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।




◾परीक्षा के अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।




◾OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें। व्हाइटनर, ब्लेड या इरेज़र का प्रयोग न करें।




◾परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट की प्रति एवं प्रश्न पुस्तिका अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेंगे।




◾सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।




🎯 आप सभी को UPTET 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!




#UPTET2026 #UPTETExam #UPTETUpdate #UPTETGuidelines



UPTET -2026 परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link