UPTET : दो, तीन और चार जुलाई को 60 जिलों में होगा यूपी-टीईटी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में होंगी। इसके लिए प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्र बनाए गए हैं।
30 से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी 30 जून से आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने कार्यक्रम जारी किया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध लिंक से परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना देख सकते हैं। दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षाएं दोनों पालियों में होंगी। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। ब्यूरो।

