आधार एप के डाउनलोड 3.1 करोड़ पार, लाखों ने अपडेट किए मोबाइल नंबर
लखनऊ। आधार एप को भारत में व्यापक स्वीकृति मिली है। लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में इसे 3.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। लगभग 40 लाख लोगों ने एप का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं। वहीं, करीब 8.5 लाख लोगों ने एप के जरिए अपना पता अपडेट किया है।
यह एप आधार नंबर धारकों को पहचान दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने का सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। ब्यूरो।

