Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 23, 2026

परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा

 परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद, ।प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठके नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीएसए को बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार शिक्षकों को टेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें सैकड़ों शिक्षकों ने आवेदन किया है। परीक्षाएं आगामी माह में होना प्रस्तावित हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सामूहिक आदेश जारी किया जाये। शिक्षक नेताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के गैस कनेक्शन पूर्व में पलरिया की गैस एजेंसी से निर्गत किए थे। अब विद्यालयों के कनेक्शन को भोलेपुर स्थित गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दिया गया है।




इस एजेंसी की गोदाम से सिलेंडर लेने में असुविधा होती है। वहीं स्कूलों के कनेक्शनों को फर्रुखाबाद स्थित एजेंसी पर ही शिफ्ट किया जाये। इस दौरान जिला मंत्री प्रवेश राठौर, अजय दीक्षित, आदेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link