मुक्त विवि में बीएड के लिए आवेदन 27 जून से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए बीएड एवं बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू होंगे। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहा कि दोनों पाठ्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) एवं भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त हैं।
