प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए पाठ्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रधानाचार्य के डेढ़ हजार और प्रधानाध्यापक के एक हजार से अधिक रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को भेजी जा चुकी है।

