तो फिर सारे निजी मेडिकल कॉलेज बंद हो जाएंगे : कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को सरकारी संस्थानों के बराबर शुल्क लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ऐसा किया गया तो सारे निजी मेडिकल कॉलेज बंद हो जाएंगे। जस्टिस बीवी नागरत्ना व जॉयमाल्य बागची की पीठ ने निजी मेडिकल कॉलेजों में शुल्क को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडब्ल्यूएस के एक छात्र ने अपील की थी।

