Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 25, 2026

यूपीटीईटी:अभ्यर्थियों ने दी डेढ़ अरब फीस,

 प्रयागराज। चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए अभ्यर्थियों ने डेढ़ अरब रुपये से अधिक की फीस दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 19,94,661 आवेदन मिले हैं।



चयन आयोग को 90 करोड़ की आय : आयोग ने अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये, एससी-एसटी के लिए 500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये फीस तय की थी। इन अभ्यर्थियों ने चयन आयोग को 160 करोड़ रुपये से अधिक की फीस दी है। जानकारों की मानें तो यूपीटीईटी के आयोजन पर तकरीबन 70 से 80 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस लिहाज से देखा जाए तो चयन आयोग को अकेले इस परीक्षा से 80-90 करोड़ रुपये बचेंगे।




इससे पहले यूपीटीईटी 2021 में अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, एससी-एसटी के लिए 400 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस थी।




जूनियर का फॉर्म भरने वालों की परीक्षा पहले दिन




शिक्षा सेवा चयन आयोग दो से चार जुलाई तक 60 जिलों के कुल 955 केन्द्रों पर यूपीटीईटी कराने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने सिर्फ उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) तक का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा दो जुलाई को दोनों पालियों सुबह 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच बजे तक कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर दोनों का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा तीन जुलाई को होगी। जिन अभ्यर्थियों ने केवल प्राथमिक स्तर का फॉर्म भरा है उनकी परीक्षा चार जुलाई को होगी।

यूपीटीईटी:अभ्यर्थियों ने दी डेढ़ अरब फीस, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link