Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 25, 2026

TET-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों के लिए अवकाश की मांग

TET-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों के लिए अवकाश की मांग

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए विभागीय अवकाश की मांग उठाई है।



संघ का कहना है कि इस बार कई शिक्षकों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद से बाहर बनाए गए हैं। ऐसे में शिक्षकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे परीक्षा में शामिल होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने मांग की है कि TET-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को विशेष विभागीय अवकाश प्रदान किया जाए, ताकि वे बिना प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।



TET-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों के लिए अवकाश की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link