बच्चों का नामांकन बढ़ाएं:पार्थसारथी
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल ग्रीष्मावकाश की छुट्टी के बाद गुरुवार से खुल रहे हैं। ऐसे में अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शिक्षकों से संवाद किया।
उन्होंने बच्चों के नामांकन व नियमित उपस्थिति पर जोर देने के निर्देश दिए। यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र की आशा वर्कर से संपर्क करें।

