एआरपी कार्यकाल को सर्विस बुक में जोड़ने की मांग
लखनऊ। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) एसोसिएशन ने एआरपी के कार्यकाल को सर्विस बुक में जोड़े जाने की मांग की है। वहीं मोबिलिटी भत्ता भी हर महीने दिए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने इस संबंध में विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह व पवन सिंह चौहान से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

