Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 24, 2026

मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे बेरोजगार अभ्यर्थी

 मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे बेरोजगार अभ्यर्थी

 


प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने मंगलवार लगातार दूसरे दिन पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार ने पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने का निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में आंदोलनकारी मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की अपील करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगीता पाल, एलके चौधरी, सुशोभित चौरसिया, अखिलेश वर्मा, केडी वर्मा आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे बेरोजगार अभ्यर्थी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link