Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 24, 2026

शिक्षक तबादले की नयी नीति तैयार अब हर साल जून में होगा ट्रांसफर

शिक्षक तबादले की नयी नीति तैयार अब हर साल जून में होगा ट्रांसफर



बिहार में लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षक स्थानांतरण नीति अब अंतिम चरण में पहुंच गयी है. शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी का मसौदा तैयार कर वित्त विभाग को भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार, 24 जून को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में इस नीति पर विचार किया जा सकता है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य के हजारों शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिलेगा. नयी नीति के तहत महिला शिक्षकों को बड़ी राहत देने का प्रावधान किया गया है. प्रस्तावित व्यवस्था के


अनुसार महिला शिक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह पंचायत से सटे पंचायतों में किया जायेगा. वहीं, पुरुष शिक्षकों को गृह प्रखंड से जुड़े या समीपवर्ती प्रखंडों में पदस्थापित करने का प्रावधान रखा गया है. अब शिक्षा विभाग हर वर्ष जून के माह में शिक्षकों का ट्रांसफर करेगा. इसके लिए भी प्रावधान किया गया. सूत्रों के अनुसार इस नीति के दायरे में प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक शामिल होंगे. हालांकि नियोजित शिक्षकों को फिलहाल इस स्थानांतरण नीति से बाहर रखा गया है. नयी नीति का महत्वपूर्ण पहलू गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता देना है.

शिक्षक तबादले की नयी नीति तैयार अब हर साल जून में होगा ट्रांसफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link