Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 29, 2026

माध्यमिक शिक्षक संघ सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा

माध्यमिक शिक्षक संघ सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा



लखनऊ। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी शिक्षक निर्वाचन की सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। घोषणा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी की शिक्षक सदन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता की गई। संघ आगामी शिक्षक निर्वाचन की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने जुलाई तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने के निर्देश दिए। पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा को प्रदेश चुनाव प्रभारी और रमाशंकर उर्फ मुन्ना मिश्रा को सह-प्रभारी बनाया गया है।




माध्यमिक शिक्षक संघ सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link