पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता
प्रदेश के 160 पीएम श्री (PM SHRI) विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जल्द ही परिवहन भत्ता और सहायक भत्ता दिए जाने की तैयारी की जा रही है। विद्यालय से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले छात्र-छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

