Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 12, 2026

बेसिक में कार्यरत शिक्षकों की प्रमुख मांगे...

बेसिक में कार्यरत शिक्षकों की प्रमुख मांगे...

1- परिषदीय विद्यालयों में 5 वर्ष पूर्ण कर चुके कार्यरत शिक्षकों को यथाशीघ्र पदोन्नति दी जाए।


2- 1 अप्रैल वर्ष 2014 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों की GIS कटौती के रूप में जमा 87 रुपये प्रति माह की राशि को अविलंब वापस किया जाए।


3- शीतावकाश में SIR में BLO ड्यूटी की वजह से शिक्षकों को शासनादेश के अनुपालन में अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए।साथ ही इस ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य करने के बदले अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए।क्योंकि शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह 30 EL नहीं मिलती।


4- जिन शिक्षकों का NPS नियुक्ति के समय से कटना प्रारम्भ नहीं हुआ ,उन शिक्षकों के NPS खाते में 13 फरवरी 2019 के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में राज्यांश एकमुश्त जमा कर दिया जाए।


5- एक अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त परिषदीय शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती प्रारम्भ की जाए।


6-शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति पितृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश ,ग्रेड पे के अनुसार HRA आदि सुविधाएं दी जाएं।


आओ बनाएं बेहतर कल....



बेसिक में कार्यरत शिक्षकों की प्रमुख मांगे... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link