Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 5, 2026

शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज में नाश्ते में निकला कॉकरोच

 बाढ़। बाढ़ के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेस में परोसे गए नाश्ते में कॉकरोच मिलने की शिकायत सामने आई। इस घटना ने न सिर्फ छात्रों में आक्रोश पैदा किया, बल्कि खानपान एजेंसी की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


महाविद्यालय में कुल 233 छात्र छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। सुबह जब नाश्ता परोसा गया, तो एक छात्र ने पुड़ी के अंदर कीड़ा मिलने की शिकायत की। इसके बाद हड़कंप मच गया। मामला पूरे कैंपस में फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल निशा यादव तुरंत मेस पहुंचीं और खुद जांच की। उन्होंने भी पुड़ी के अंदर कीड़ा मिलने की पुष्टि की, जिसे उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया। प्रिंसिपल निशा यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर सत्यम मेस एजेंसी के संचालक के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए आवेदन भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बहरहाल कॉलेज प्रबंधन ने पूरी तरह खान-पान की जांच पड़ताल के बाद ही आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।

शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज में नाश्ते में निकला कॉकरोच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link