Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 5, 2026

𝗲-𝗦𝗵𝗶𝗸𝘀𝗵𝗮𝗸𝗼𝘀𝗵 पोर्टल अपडेट: 𝗗𝗼𝗺𝗶𝗰𝗶𝗹𝗲 𝗖𝗲𝗿𝘁𝗶𝗳𝗶𝗰𝗮𝘁𝗲 और 𝗩𝗶𝗲𝘄 𝗗𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹𝘀 (𝗥𝗲𝗱/𝗚𝗿𝗲𝗲𝗻) का पूरा सच

 📢 𝗲-𝗦𝗵𝗶𝗸𝘀𝗵𝗮𝗸𝗼𝘀𝗵 पोर्टल अपडेट: 𝗗𝗼𝗺𝗶𝗰𝗶𝗹𝗲 𝗖𝗲𝗿𝘁𝗶𝗳𝗶𝗰𝗮𝘁𝗲 और 𝗩𝗶𝗲𝘄 𝗗𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹𝘀 (𝗥𝗲𝗱/𝗚𝗿𝗲𝗲𝗻) का पूरा सच!


⭐ बिहार के सभी शिक्षक साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना !


✅ e-Shikshakosh पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने को लेकर कई तरह के असमंजस बने हुए हैं, विशेषकर View Details बटन के लाल (Red) या हरा (Green) दिखने को लेकर। आइए इसे सरल शब्दों में समझते हैं:


 🟢 किनका 'View Details' हरा (Green) हुआ है?


जो भी नियमित शिक्षक (Regular Teachers) और विशिष्ट शिक्षक (Exclusive Teachers) नियोजित शिक्षक, प्रोफाइल के 'Edit' वाले विकल्प में जाकर अपना Domicile Certificate (आवासीय प्रमाणपत्र) अपलोड कर चुके हैं, उनका View Details बटन अब हरा (Green) दिखाई देने लगा है। जैसा कि आप संलग्न तस्वीर में देख सकते हैं।


🔴 किनका 'View Details' अभी भी लाल (Red) है?


 जिन नियमित शिक्षक, विशिष्ट या नियोजित शिक्षकों ने अभी तक अपना आवासीय प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया है, उनका बटन लाल दिखाई दे रहा हैं।


विद्यालय अध्यापक (BPSC-TRE 1 & TRE 2, TRE 3) के लिए यहाँ एक खास बात ध्यान देने योग्य है। कई विद्यालय अध्यापकों (BPSC Teachers) ने अपना Domicile Certificate सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया है, फिर भी उनका View Details बटन लाल (Red) रंग में ही दिखाई दे रहा है।


👉👉 विद्यालय अध्यापकों का बटन लाल क्यों है?


इसका मुख्य कारण यह है कि अभी विद्यालय अध्यापकों (BPSC Teachers) का प्रोफाइल पूर्ण रूप से विभाग द्वारा Verified (सत्यापित) नहीं किया गया है । इसलिए, यदि आपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिया है, तो घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है; वेरिफिकेशन पूरा होते ही यह अपने आप अपडेट हो जाएगा।


👉👉 शिक्षकों के लिए आवश्यक सलाह:


सभी नियमित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक , और नियोजित शिक्षक बिना किसी देरी के e-Shikshakosh पोर्टल पर जाकर अपना Domicile Certificate अपलोड करें और अपनी प्रोफाइल को पूरी तरह अपडेट कर लें।


विद्यालय अध्यापक भी अपनी तरफ से प्रक्रिया को पूरी रखें और विभाग द्वारा पूरी तरह वेरिफिकेशन होने का इंतज़ार करें।

𝗲-𝗦𝗵𝗶𝗸𝘀𝗵𝗮𝗸𝗼𝘀𝗵 पोर्टल अपडेट: 𝗗𝗼𝗺𝗶𝗰𝗶𝗹𝗲 𝗖𝗲𝗿𝘁𝗶𝗳𝗶𝗰𝗮𝘁𝗲 और 𝗩𝗶𝗲𝘄 𝗗𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹𝘀 (𝗥𝗲𝗱/𝗚𝗿𝗲𝗲𝗻) का पूरा सच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link