Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 5, 2026

महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

 महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज



मुरादाबाद निवासी एक महिला ने ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि वह शिक्षामित्र में सह अध्यापिका है। उसके भाई के साथ ब्रजघाट निवासी एक व्यक्ति व उसका दोस्त उसकी के ससुराल में 2-3 बार आए थे। जिन्हे वह भाई बोला करती थी। पीड़िता ने बताया कि दिनांक तीन दिसंबर 2025 वह अपने गढ़ के गांव मायके में अपने भतीजी की शादी मे आई थी।

शाम 7:15 बजे वह पुलिस चैक पोस्ट बृजघाट पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार उस पास आकर रोकी जिसमे आरोपी व उसका दोस्त बैठे थे। आरोपी ने उसको वहां खड़े होने की बात कहीं तो उसने घर जाने की बात कहीं। इतना सुनकर आरोपी ने उसको गाडी में बैठा लिया। उसके बाद आरोपी ने चाय पीने की बात कहीं। चाय पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ कार मे ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने उसको वायरल करने की धमकी देकर कई उसके साथ साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य भोले भाले बच्चों को उठाकर दूर दराज के गांवों में काम कराने के लिए बेच देते थे। पुलिस ने बच्चों को उठाने वाले दो लोगों और बच्चों को खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हापुड़ और वाराणसी से गायब हुए नाबालिग किशोरों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5000 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य बच्चों को 10 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे。

गायब किशोरों की तलाश

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला शिवगढ़ी से 17 मई को एक 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालत में गायब हो गया था। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। इस संबंध में पीड़ित परिजन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और बच्चे की तलाश शुरू कराई गई। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बच्चे की बरामदी के प्रयास में लगी रही। पुलिस टीम मानव तस्करी करने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई।

देश-प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को सपाईयों ने बुलंदशहर रोड स्थित जिला मुख्यालय से विरोध जुलूस निकाला। तहसील चौपला पहुंचने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्तओं के बीच जमकर नोंकझोक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस कोतवाली ले गई, बावजूद इसके कुछ कार्यकर्ता जिलाध्यत्र आनंद गुर्जर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच गए। भैसा-बुग्गी पर सवार कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। 


महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link