Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 5, 2026

जनगणना कार्य में लगी महिला शिक्षामित्र की मौत

 जनगणना कार्य में लगी महिला शिक्षामित्र की मौत

बिजनौर। बिजनौर के हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी में गुरुवार को जनगणना कार्य में लगीं महिला शिक्षामित्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान उनके पति भी साथ थे जो उन्हें तुरंत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह ड्यूटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान थीं और हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।


गांव अकबरपुर तिगरी निवासी अंजुम परवीन पत्नी मईनुद्दीन गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। गांव में ही उनकी


ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को अंजुम, पति के साथ गांव में जनगणना कार्य कर रही थीं। अचानक वह बेहोश हो गईं। पति तुरंत ही उन्हें चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अंजुम को हार्ट अटैक आया था। अंजुम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मईनुद्दीन ने बताया कि बकरीद से अगले दिन जनगणना कार्य के दौरान भी अंजुम की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। अब वह ठीक हो गई थी।

जनगणना कार्य में लगी महिला शिक्षामित्र की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link