Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 28, 2026

बड़ी राहत : यूपी में 67867 शिक्षकों की नौकरी पर आंच नहीं

 बड़ी राहत : यूपी में 67867 शिक्षकों की नौकरी पर आंच नहीं

राहत

 * राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया शपथपत्र


 * पहले से नियुक्त शिक्षक प्रभावित नहीं होंगे





लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 69 हजार शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में राज्य सरकार ने सोमवार को फिर अपना चार पेज का शपथपत्र दाखिल किया है। इसमें 20 जुलाई को दाखिल शपथपत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में संशोधित मेरिट सूची में स्थान पाने वाले पात्रों को पहले से नियुक्त 67867 शिक्षकों को प्रभावित किए बिना समायोजित किया जा सकेगा।


यह समायोजन मौजूदा खाली पदों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी न्यूनतम निर्धारित योग्यता पूरी करते हो। इसे भविष्य के मामलों में कोई नजीर नहीं माना माना जाए। इस मामले में न्यायालय जो भी निर्देश देगा, राज्य उसका पालन करने के लिए तैयार है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होनी है। वहीं आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों में सरकार के इस शपथपत्र से नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भर्ती में जितने भी आरक्षण प्रभावित याची हाईकोर्ट सिंगल बेंच से डबल बेंच तक हैं। उन्हें याची लाभ देकर यह मामला निस्तारित किया जाए। इस भर्ती की मूल चयन सूची सार्वजनिक की जाए।

बड़ी राहत : यूपी में 67867 शिक्षकों की नौकरी पर आंच नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link