Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 28, 2026

आरबीआई लाएगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट

आरबीआई लाएगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट लाने की मंजूरी दे दी है। शुरुआत में ट्रायल प्रक्रिया के तहत नोटों को लाया जाएगा, जिसके सफल होने पर बाकी श्रेणी के भी पॉलीमर नोट लाए जा सकते हैं।




सोमवार को पॉलीमर नोटों के संबंध में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी। वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने फील्ड ट्रायल के तौर पर 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर नोट उतारने की आरबीआई को मंजूरी दी है। ट्रायल सफल रहने पर ये नियमित रूप से जारी किए जा सकते हैं। सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार पॉलीमर नोटों की उम्र कागजी नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है। फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है। वहीं डिजिटल भुगतान पर इसका क्या असर होगा, इसका आकलन नियमित रूप से पॉलीमर नोट जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। साथ ही, सरकार ने स्पष्ट किया कि नकदी और डिजिटल भुगतान दोनों एकदूसरे के पूरक हैं और लोगों के लिए भुगतान के अलग-अलग विकल्प बने रहेंगे।


■ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में जानकारी दी



आरबीआई लाएगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link