Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 28, 2026

ऑनलाइन बैठकों में एडी बेसिक व बीएसए की उपस्थिति अनिवार्य

ऑनलाइन बैठकों में एडी बेसिक व बीएसए की उपस्थिति अनिवार्य

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अपरिहार्य स्थिति में ही वरिष्ठ अधिकृत अधिकारी बैठक में शामिल हो सकेगा। एक जिले से एक ही अधिकृत लॉगिन आईडी से बैठक में अधिकारी सहभागिता कर सकेंगे।



बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने समय-समय पर होने वाली समीक्षा बैठकों में कई जिलों के अधिकारियों के शामिल न होने पर नाराजगी जताई है। कई मामलों में लापरवाही पड़ेगी भारी, देना होगा जवाब


किसी भी मंडल का एडी बेसिक व जिले का बीएसए अगर ऑनलाइन बैठक में शामिल नहीं हो रहा है तो उसे यह बताना होगा कि कौन से अपरिहार्य कारण से वह प्रतिभाग नहीं कर रहा है। जिस वरिष्ठ अधिकृत अधिकारी को उसने बैठक में शामिल करने की अनुमति दी है उसकी जानकारी निदेशालय को पहले से भेजी थी या नहीं।


बीएसए खुद ऑनलाइन बैठक में शामिल नहीं होते और न ही किसी अधिकृत वरिष्ठ अधिकारी की सहभागिता सुनिश्चित होती है। ऐसे में निदेशालय स्तर से दिए जाने वाले दिशा-निर्देश लागू कराने में कठिनाई होती है।

ऑनलाइन बैठकों में एडी बेसिक व बीएसए की उपस्थिति अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link