Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 4, 2026

स्कूल बस चालक ने 8वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश

 स्कूल बस चालक ने 8वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश

मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र निवासी कक्षा आठ की छात्रा के साथ उसके ही स्कूल के बस चालक व उसके करीबियों ने छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिक दर्ज कर बस चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



मूसानगर निवासी व्यक्ति ने ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वह बस से स्कूल आती जाती है। बस चालक मुख्तार कुरैशी ने बेटी को बहला-फुसला कर उसकी दोस्ती गौसगंज मूसानगर निवासी अपने


●मूसानगर का मामला, बस चालक समेत दो गिरफ्तार तीसरे साथी की तलाश


करीबी राज राईन से करवाई। आरोप लगाया कि दोनों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।


20 अप्रैल को आरोपियों ने बेटी को नशीले पदार्थ की पुड़िया दी। आरोपियों के कहने पर बेटी ने अपनी मां के खान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था। पत्नी के बेहोश होने पर आरोपी बेटी को घर के पास बने खंडहर में ले गए। वहां तीन लोग और


मौजूद थे। आरोपियों ने बेटी के साथ संबंध बनाने के प्रयास किए। राज राईन ने फोटो वायरल कर बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया।


बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। बेटी के गुमसुम रहने पर उसने पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती बताई। सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राज राईन व बस चालक मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी मोनिस की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

स्कूल बस चालक ने 8वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link