#समायोजन_केस_सुनवाई_सार
आज मा० उच्च न्यायालय में शिक्षकों के समायोजन संबंधी अपील में हुई सुनवाई का सारांश-
1. स्टेट ने करीब 27,000 शिक्षकों के सरप्लस होने की बात कहते हुए न्यायालय में सूची पेश की।
2. मा० न्यायालय ने उक्त सूची में बच्चों की संख्या और उपलब्ध शिक्षकों का ब्यौरा भी शामिल करने को कहा।
3. कल दो बजे तक उपरोक्त सूची ऑनलाइन पब्लिश करने का निर्देश दिया गया।
4. मा० न्यायालय ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य 60 बच्चों तक के नामांकन वाले स्कूल में न्यूनतम 2 शिक्षक उपलब्ध करवाना है।
5. सरप्लस सूची और समायोजन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।
6. मा० न्यायालय ने सभी अधिवक्ताओं से कहा कि सरप्लस सूची ऑनलाइन पब्लिश होने के पश्चात् वह सभी के पक्ष/आपत्ति को सुनकर ही अंतिम निर्णय देंगे।
7. अगली सुनवाई सोमवार दि० 06.07.2026 को नियत की है।
