Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 4, 2026

देर से आने वाले शिक्षकों का वेतन

देर से आने वाले शिक्षकों का वेतन

जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अब समय पर विद्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय में देर से पहुंचने या निर्धारित समय से पहले निकलने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है।



नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षकों का वेतन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर तैयार होगा। यदि कोई शिक्षक तीन बार देर से विद्यालय पहुंचते है या समय से पहले स्कूल छोड़ते है तो उनके एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला डीईओ को निर्देश जारी कर नई व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने को कहा है। इसका असर जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक


ई-शिक्षाकोष की ऑनलाइन हाजिरी से बनेगा वेतन


●समय से पहले स्कूल छोड़ने पर भी होगी कार्रवाई


●विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों पर पड़ेगा।


विभाग के निर्देश के अनुसार, शिक्षक के विद्यालय में प्रवेश और निकास का समय ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा। लगातार या अलग-अलग दिनों में तीन बार देर से आने अथवा समय से पहले विद्यालय छोड़ने पर एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।


वहीं जिस दिन पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, उस दिन संबंधित शिक्षक को अनुपस्थित माना जा सकता है। विभाग ने ऑनलाइन उपस्थिति में गड़बड़ी करने वालों


व को भी चेतावनी दी है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए बिना फोटो या किसी अन्य माध्यम से हाजिरी दर्ज कराने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की नियमित निगरानी करने और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विभाग का कहना है कि सत्यापित ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी, समयपालन की संस्कृति विकसित होगी और सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

देर से आने वाले शिक्षकों का वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link