Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 4, 2026

Weather Today, 04 July: यूपी में झमाझम बरस रहे बादल, प्रदेश में एक बार फिर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

 Weather Today, 04 July: यूपी में झमाझम बरस रहे बादल, प्रदेश में एक बार फिर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद अब मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए एक बार फिर पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है।



यूपी में झमाझम बारिश

पिछले कुछ घंटों में यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में 99.8 मिमी बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही बुंदेलखंड और तराई के कई जिलों में भी बारिश देखने को मिली। मेरठ में 86 मिमी, बदायूं में 85 मिमी, चित्रकूट में 62 मिमी, संभल में 62 मिमी, बांदा में 50 मिमी, लखीमपुर खीरी में 49.2 मिमी और कासगंज में 46 मिमी बारिश देखने को मिली।

राजधानी लखनऊ में मौसम सुहाना

प्रदेश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। लखनऊ में आंशिक रूप से बाद छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि गुरुवार को पूरे राज्य में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान फतेहगढ़ में दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस हरदोई जिले में दर्ज किया गया।


पांच जुलाई से फिर होगी जबरदस्त बारिश

सीनियर मौसम वैज्ञानिक ने बताया था कि शुक्रवार और शनिवार को मानसून बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रीत रहेगा। इसके बाद पांच जुलाई से एक बार फिर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। यूपी में मानसून के चलते तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यूपी के 44 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था

Weather Today, 04 July: यूपी में झमाझम बरस रहे बादल, प्रदेश में एक बार फिर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link