रोहतास में 713 विद्यालयों में अध्यापकों की सेवा होगी समाप्त
टीआरई श्री के तहत जिले में नियुक्त 713 वैसे विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्त होगी, जो एनआइओएस के तहत 18 माह का डीएलएड कोर्स प्रशिक्षित हैं। इसे लेकर विभागीय पत्र के आलोक में यहां के शिक्षा विभाग डीपीओ स्थापना ने पत्र निर्गत कर सभी बीईओ व लेखापाल को निर्देशित किया है कि वे सेवा निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण कर संबंधित विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्त कर अवगत कराएं। इस पत्र के बाद बीपीएससी द्वारा आयोजित टीआरई श्री के तहत जिले में नियुक्त सात सौ से अधिक अध्यापकों की नौकरी पर खतरा मंडरा गया है।
डीपीओ स्थापना निशांत गुंजन ने बताया कि प्रार्थमिक शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में एनआइओएस के तहत 18 माह का डीएलएड कोर्स कर
मामला एनआइओएस के तहत 18 माह का डीएलएड कोर्स का, शिक्षा विभारा के डीपीओ स्थापना ने कर दिया है पत्र निर्गत
टीआरई श्री के तहत विद्यालय अध्यापक बने शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश प्राप्त है। इस आलोक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व लेखापाल को सूची उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया है कि वे सेवा निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए संबंधित विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्त कर अवगत कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। सूची में शामिल सभी अध्यापकों का स्व अभिप्रमाणित प्रशैक्षणिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र व नियुक्ति की छायाप्रति एक सप्ताह के अंदर अग्रतर कार्रवाई के लिए कार्यालय को उपलब्ध कराएं
