शिक्षामित्रों ने की विशेष टीईटी में भागीदारी की मांग
लखनऊ। यूपी में सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक आर्हता परीक्षा (टीईटी) में शिक्षामित्रों को भी शामिल किए जाने की मांग उठाई गई है। शिक्षामित्रों का कहना है कि उन्हें भी विशेष टीईटी में अवसर दिया जाए, जिससे भविष्य में वह शिक्षक पद पर कार्य करें तो कठिनाई न हो। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ शनिवार को सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करेगा।

