एडेड डिग्री कॉलेजों के 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
लखनऊ। यूपी में 331 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों में पढ़ा रहे 12 हजार शिक्षकों को अभी तक जून महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। डीडीओ कोड बदले जाने के कारण वेतन बनाने में कठिनाई हुई और शिक्षकों के बैंक खाते में अभी तक वेतन नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में शिक्षक परेशान हैं।
बाद में फिर से विभाग ने डीडीओ कोड प्रधानाचार्य से बदलकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को ही दे दिया है। वहीं इस बीच वित्त विभाग के अधिकारी के तबादले के कारण बजट जारी नहीं हो पाया। अब जून से अगस्त तक के वेतन के लिए 666 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब शिक्षकों को वेतन जल्द दिया जाएगा।

