शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
लखनऊ। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के किसानों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील कुमार वर्मा व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलकमल पांडेय ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में परीक्षाओं की पारदर्शिता नष्ट हो चुकी है।

