Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 24, 2026

पूर्व बीईओ की जांच शुरू, खंगाले जा रहे दस्तावेज

 *बछरावां के पूर्व बीईओ की जांच शुरू, खंगाले जा रहे दस्तावेज*

रायबरेलीः बछरावां की पूर्व खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। शिक्षक नेताओं ने डीएम से शिकायत की थी।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बछरावां खंड शिक्षाधिकारी इंद्रा देवी के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें कहा था कि कर्मचारियों व अप्रत्यक्ष रूप से कार्यालय में कार्यरत शिक्षकों का एक संगठित गठजोड़ चल रहा है, जिससे शासनादेशों की अवहेलना की जा रही है। अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण, अवैध संबद्धता, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं, अभिलेखीय हेरफेर व मूल सेवा पुस्तिकाओं को सुनियोजित रूप से गायब किए जाने जैसे कार्य बीईओ के संरक्षण में किए जा रहे हैं। वर्षों से शिक्षकों का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने डीसी वीबीजीरामजी पीएस चंद्रौल को जांच अधिकारी नामित किया था। डीसी बछरावां के प्रभारी बीडीओ भी हैं। डीसी ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जांच के दौरान कई दस्तावेज खंगाले हैं। खंड विकास कार्यालय के स्टाफ को लगाकर दस्तावेज की जांच कराई जा रही है। मामले में शिक्षक नेताओं का प्रतिनिधि मंडल भी डीसी से मिला था और जांच करने का मामला उठाया था। हालांकि, बीईओ का तबादला बाराबंकी हो गया है। डीसी पीएस चंद्रौल ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। मामले में संबंधित दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। बीईओ के तबादले से जांच में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पूर्व बीईओ की जांच शुरू, खंगाले जा रहे दस्तावेज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link