62 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, शिक्षा और लोक सेवा आयोग ने संभाली कमान, विभिन्न विभागों में भर्तियां
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। चुनावी वर्ष में दोनों आयोग का लक्ष्य अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच एक लाख पदों पर भर्ती पूरी करना है।
शिक्षा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की तैयारी है।
एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है।
विभिन्न विभागों में भर्तियां :
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन आयोग को ऑफलाइन भेजा गया है। बेसिक शिक्षा के एडेड स्कूलों में वर्ष 2021 की भर्ती में 65 प्रधानाध्यापक और करीब 450 सहायक अध्यापक नियुक्त हुए हैं। एडेड प्राथमिक का मामला न्यायालय में लंबित है। उपसचिव प्रदीप वर्मा आयोग से शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के लिए 131 कनिष्ठ लिपिक और 25 आशुलिपिक की भर्ती अंतिम चरण में है।
आगामी भर्ती योजनाएं :
61999 पदों के अतिरिक्त, बेसिक शिक्षा परिषद ग्रामीण अंचल में करीब 15 हजार शिक्षकों का अधियाचन भेजने की तैयारी में है। हजारों अनुदेशकों पदों पर भी भर्ती होगी। अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में करीब 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में 300 पदों के लिए अधियाचन सितंबर-अक्टूबर तक भेजा जा सकता है।
टीजीटी, पीजीटी और संलग्न प्राइमरी के 21252 पदों का अधियाचन भी अपलोड है। आयोग ने हाल ही में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती पूरी की है। तीन नए आयोग ने प्रवक्ता के 1518 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की है।
राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के 1253 और एलटी ग्रेड के 7466 सहायक अध्यापक पदों पर चयन शुरू हो चुका है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों के 8905 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

