Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 23, 2026

अंतरजनपदीय तबादले को पांच तक आवेदन करें शिक्षक दंपती

 अंतरजनपदीय तबादले को पांच तक आवेदन करें शिक्षक दंपती



प्रयागराज, । अंतरजनपदीय तबादले के लिए परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक दंपतियों से पांच अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने अतिरिक्त अवसर दिया है। चार जून 2026 को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के लिए नीति जारी हुई थी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आदेश दिया है कि 22 जून के शासनादेश आच्छादित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आवेदन के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाए। इसके अनुपालन में बेबसाइट Interdistricttransfer.upsdc.gov.in पर आवेदन मांगे गए हैं।


अंतरजनपदीय तबादले को पांच तक आवेदन करें शिक्षक दंपती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link