नेवले को बचाने में कारे भिड़ीं, दो शिक्षक घायल
लखीमपुर मार्ग निपानिया पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे नेवले को बचाने के चलते दो कारें टकरा गईं। इससे दो शिक्षक घायल हो गए।
सोमवार शाम चार बजे नगर निवासी अवधेश वर्मा अपने साथी राजकुमार और बलवीर यादव के साथ कार से लखीमपुर जा रहे थे। लखीमपुर गोला मार्ग पर आगे जा रही कार के चालक ने निपानिया में भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक आए नेवले को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी।
पीछे चल रही अवधेश वर्मा की कार उसमें टकरा गई। इससे कार में बैठे उनके साथी बलवीर यादव और राजकुमार घायल हो गए। जो प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक बताए गए हैं।
हादसा होते ही आगे जा रही कार का चालक वाहन छोड़कर चला गया। अवधेश वर्मा ने घायलों को सीएचसी गोला भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई

