Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 17, 2026

शिक्षक की गर्दन में डाला रस्सी का फंदा हत्या का प्रयास, लेकिन जाँच में और ही....

 बीसलपुर। गांव कासिमपुर के जूनियर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक युवक ने रस्सी से कथित तौर पर फांसी लगाने का प्रयास किया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिक्षक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।


मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संजीव कुमार कासिमपुर के जूनियर कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। गांव के एक युवक ने बच्चों की खेलने वाली रस्सी से उनके गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक जिस युवक पर आरोप लगा रहे हैं। उसने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि शिक्षक खुद ही गले में रस्सी डालकर ऐसा कर रहा है

शिक्षक की गर्दन में डाला रस्सी का फंदा हत्या का प्रयास, लेकिन जाँच में और ही.... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link