Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 2, 2026

यूपीटीईटी आज से कड़ी सुरक्षा में होगी

यूपीटीईटी आज से कड़ी सुरक्षा में होगी

लखनऊ । शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) गुरुवार से शुरू होगी। यह परीक्षा तीन जुलाई तक दो-दो पालियों, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। इस प्रकार से कुल पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी जिसमें कुल 1994661 परीक्षार्थी भाग लेंगे।




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि सभी 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की गहन समीक्षा कर ली गई है। केंद्रों के सभी कक्षों एवं महत्वपूर्ण हिस्सों में एआई सीसीटीवी लगाए गए हैं।

यूपीटीईटी आज से कड़ी सुरक्षा में होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link