Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर होगी भर्ती

 पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर होगी भर्ती


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 9 से 29 सितंबर तक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर आवेदन लिए जाएंगे। इसमें 6 अक्तूबर तक संशोधन किया जा सकेगा।






आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की मंजूरी के बाद सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई। भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले परीक्षा शुल्क देना होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी सामान्य चयन के लिए 1248 और विशेष चयन के तीन पद हैं। सामान्य चयन में अनारक्षित वर्ग के 500, अनुसूचित जाति 254, अनुसूचित जनजाति 25, अन्य पिछड़ा वर्ग 345, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 124 पद हैं। विशेष चयन में अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पद हैं।

पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link