Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 11, 2026

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से शुरू होगी

 छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से शुरू होगी

लखनऊ, । प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्तियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए भर्ती अभियान 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 14 अप्रैल को अयोध्या में समाप्त होगा।



मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। इसमें संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।




बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी, वाराणसी में 2 से 27 फरवरी, आगरा में 4 से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली होगी। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है। निर्देश दिए कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से शुरू होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link